LPG गैस सिलेंडर की नई कीमत: आम आदमी को मिली ₹200 की राहत, जानिए पूरी डिटेल LPG Gas Cylinder Price Update

LPG Gas Cylinder Price Update: होली से पहले 1 मार्च को एलपीजी के नए दाम घोषित किए गए हैं। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 31 रुपये तक महंगा हो गया है, जिससे ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में क्या कोई बदलाव हुआ है? जानते हैं…

योजना को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा,कैबिनेट ने फ्री सिलेंडर देने के फैसले पर मुहर लगा दी है. होली और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों पर दिल्ली के राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा. यह योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम है.’

कौन से लोग ले सकेंगे लाभ?

यह योजना खासतौर पर राशन कार्ड धारक और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) परिवारों के लिए लागू की गई है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जिनके पास दिल्ली का वैध राशन कार्ड है. अनुमान है कि करीब 17.5 लाख राशन कार्ड धारक परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे.

दिल्ली। होली से पहले 1 मार्च को LPG के नए दाम तय कर दिए गए हैं। होली के कुछ दिन पहले ही ग्रहकों को अब कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर 31 रुपये तक महंगा मिलेगा। हालांकि 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं हुआ।

आपके शहर में कितने का मिलेगा सिलेंडर

कोलकाता में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1875.50 रुपये का हो गया है। पहले यह 1844.50 रुपये का था। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 1768.50 रुपये हो गई है। इससे पहले यह 1740.50 रुपये में मिल रहा था। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1692 रुपये की जगह आज से 1720 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में अब आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 1929 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1899.50 रुपये का था।

14 किलो वाले घरेलू LPG का रेट क्या है?

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमत दिल्ली में 853 रुपये है। जबकि, पटना में इसकी कीमत 951 रुपये है। मुंबई में 852.50 रुपये और लखनऊ में 890.50 रुपये है।

एटीएफ की कीमतें बढ़ीं

एक मार्च 2026 से हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानी एटीएफ (ATF) की भी कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली में एक किलो लीटर एटीएफ की कीमत अब 816.91 डॉलर हो गई है। यानी आज से पहले 1,000 लीटर ATF की कीमत जो पहले 91,393.39 रुपये थी। अब उसके के लिए 96,638.14 रुपये चुकाने होंगे। अब एक किलो लीटर एटीएफ का दाम मुंबई में 816.62 डॉलर या 90,451.87 रुपये, कोलकाता में 855.25 डॉलर या 99,587.14 रुपये और चेन्नई में 812.32 डॉलर या 1,00,280.49 रुपये है।

Leave a Comment